मैच फिक्सिंग को लेकर श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सेनानायके को किया गया गिरफ्तार
श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सचित्र सेनानायके को मैच फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सेनानायके पर 2020 में लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के दौरान मैच फिक्सिंग का प्रयास करने का आरोप है। वहीं, मैच फिक्सिंग मामले की जांच शुरू होने के बाद कोलंबो के चीफ मजिस्ट्रेट कोर्ट ने अगस्त में 38-वर्षीय सेनानायके पर यात्रा प्रतिबंध लगाया था।