मैटरनिटी ब्रेक के दौरान कई ऑफर ठुकराए, अब वापसी कर रही हूं: सोनम कपूर
अभिनेत्री सोनम कपूर ने कहा है कि मैटरनिटी ब्रेक के दौरान उन्होंने कई फिल्मों के ऑफर ठुकराए। उन्होंने कहा, "मैंने तय किया था कि गर्भावस्था के दौरान मैं काम नहीं करूंगी और मुझे लगता है कि यह मेरे लिए सबसे अच्छा फैसला साबित हुआ।" बकौल सोनम, अब वह वापसी कर रही हैं और कुछ फिल्मों की शूटिंग शुरू करेंगी।