मैट्रिमोनियल साइट पर मिले शख्स ने असम राइफल्स की महिला कॉन्स्टेबल से ठगे ₹60 लाख
असम राइफल्स में तैनात एक महिला कॉन्स्टेबल से मैट्रिमोनियल साइट पर मिले एक शख्स ने कथित तौर पर शादी का झांसा देकर ₹60 लाख ठग लिए। मेरठ (उत्तर प्रदेश) निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि खुद को एनआरआई बताने वाले आरोपी के कहने पर उसने 5 महीने में 20 अलग-अलग बैंक खातों में यह रकम ट्रांसफर की।