मैडमजी देखिए: स्टार्टअप्स का उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाते हुए सीतारमण से अनुपम मित्तल
शादी.कॉम के फाउंडर अनुपम मित्तल ने सरकारी नीतियों द्वारा स्टार्टअप्स का उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केवाईसी फाइल करने में स्टार्टअप्स का काफी समय बर्बाद होता है। अनुपम ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 'X' पर टैग कर लिखा, "यह उत्पीड़न क्यों? आयकर विभाग के पास पहले से ही हमारे पैन नंबर हैं…मैडमजी प्लीज़ देखिए।"