मैडली ने आईपीएल नीलामी में इस्तेमाल हुए हथौड़े की तस्वीर की शेयर, मल्लिका को दीं शुभकामनाएं

आईपीएल के पहले नीलामीकर्ता रिचर्ड मैडली ने आईपीएल नीलामियों में उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए हथौड़े की तस्वीर 'X' पर शेयर की है। मैडली ने लिखा, "आईपीएल 2024 नीलामी के लिए शुभकामनाएं मल्लिका सागर। दुनिया की सबसे बड़ी प्रोफाइल नीलामी का संचालन करना बड़े सम्मान की बात है। मैं हमेशा अपनी यादों को संजोकर रखूंगा।"

Load More