मैदान में कुत्ते के घुसने के बाद सीएसके-एलएसजी मैच शुरू होने में हुई देरी; वीडियो हुआ वायरल

आईपीएल-2023 में सोमवार को एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेन्नई) में सीएसके-एलएसजी मैच से पहले मैदान में एक कुत्ता घुस गया जिसके कारण मैच देर से शुरू हुआ। कुत्ते को बाहर निकालने के लिए सुरक्षाकर्मियों के मैदान में दौड़ने का वीडियो वायरल हो गया है। हाल ही में चेन्नई में हुए भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान भी मैदान में कुत्ता घुस गया था।

Load More