मैदान में घुसकर विराट कोहली को गले लगाने की कोशिश करने वाले शख्स के खिलाफ दर्ज हुआ केस

रविवार को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप फाइनल के दौरान मैदान में घुसकर विराट कोहली को गले लगाने की कोशिश करने वाले शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। सिडनी निवासी 24-वर्षीय शख्स पर आईपीसी की धारा 332 और 447 के तहत मामला दर्ज हुआ है। वह 'फिलिस्तीन को आज़ाद करो' संदेश लिखी टी-शर्ट पहनकर मैदान में घुसा था।

Load More