मैनकाइंड फार्मा के दिल्ली स्थित ऑफिस में आयकर विभाग ने की छापेमारी: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयकर विभाग ने गुरुवार को प्रेग्नेंसी किट 'प्रेगा न्यूज़' व 'मैनफोर्स कंडोम्स' की निर्माता कंपनी मैनकाइंड फार्मा के दिल्ली स्थित ऑफिस में छापेमारी की। छापेमारी की रिपोर्ट्स के बाद कंपनी के शेयर 5% से अधिक टूट गए। मंगलवार को ₹1,300/शेयर पर सूचीबद्ध हुई मैनकाइंड फार्मा देश में 2023 में सूचीबद्ध होने वाली सबसे बड़ी कंपनी बनी थी।

Load More