मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व फुटबॉलर गिग्स द्वारा पूर्व गर्लफ्रेंड को भेजे गए कथित मेसेजेस आए सामने
अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड केट ग्रेविल से मारपीट करने के आरोपी मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व फुटबॉलर रायन गिग्स द्वारा ग्रेविल को भेजे गए कथित अभद्र मेसेजेस ट्रायल के दौरान अदालत में दिखाए गए हैं। एक मेसेज में लिखा है, "प्लीज़ मुझे अनब्लॉक करो...वादा है अब और नग्न तस्वीरें नहीं।" एक अन्य मेसेज में लिखा है, "कोई दुष्ट ही...ऐसा कर सकती है।"