मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व मैनेजर ओले गनर ने सूर्यकुमार यादव से की मुलाकात

बेंगलुरु में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व मैनेजर ओले गनर सोल्सजायर ने भारतीय बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव से मुलाकात की है। दोनों की एक तस्वीर भी सामने आई है जिसमें यादव ने मैनचेस्टर यूनाइटेड और ओले ने भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पकड़ी है। कार्यक्रम में ओले ने यादव से कहा, "बहुत जल्दी संन्यास मत लेना।"

Load More