मैनचेस्टर यूनाइटेड के फुटबॉलर एंटनी ने मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी: पूर्व गर्लफ्रेंड
मैनचेस्टर यूनाइटेड के फुटबॉलर एंटनी की पूर्व गर्लफ्रेंड गैब्रिएला कवैलिन ने उन पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बकौल गैब्रिएला, एंटनी ने उन पर गिलास से हमला किया था और घर में बंद कर दिया था। गैब्रिएला ने कहा, "एंटनी ने मेरा सामान तोड़ा, मेरा पासपोर्ट ले लिया...मुझ पर मोबाइल फोन फेंका था।"