मैनचेस्टर यूनाइटेड ने एरिक टेन हैग को 3 साल के लिए बतौर मैनेजर किया नियुक्त
मैनचेस्टर यूनाइटेड ने गुरुवार को एरिक टेन हैग को क्लब के नए मैनेजर के तौर पर नियुक्त किया। क्लब ने बताया कि 52-वर्षीय एरिक का कार्यकाल मौजूदा सत्र के अंत से शुरू होगा और जून 2025 तक चलेगा। एरिक फिलहाल डच क्लब एजेक्स के मुख्य कोच हैं और उन्होंने क्लब के साथ 2018-19 व 2020-21 में डच इरेडीवीसी जीता है।