मैनचेस्टर सिटी ने तस्वीर शेयर कर 'केजीएफ: चैप्टर 2' को दिया सम्मान, फरहान ने कहा- बहुत खूब
प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर सिटी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर कन्नड़ फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' को सम्मान दिया। क्लब ने अपने 3 खिलाड़ियों की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की और लिखा, "हमारे अपने के.जी.एफ.!" इस पोस्ट पर ऐक्टर-प्रोड्यूसर फरहान अख्तर ने कमेंट और इंस्टा स्टोरी में लिखा, "बहुत खूब...जब आपकी टीम और फिल्म एक-दूसरे को ढूंढ लेते हैं।"