मैनपुरी लोकसभा सीट व 5 राज्यों की 6 विधानसभा सीटों पर शुरू हुई उप-चुनाव की मतगणना
मैनपुरी लोकसभा सीट (उत्तर प्रदेश) और 5 राज्यों की 6 विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव के लिए गुरुवार सुबह मतगणना शुरू हो गई। इन विधानसभा सीटों में सरदारशहर (राजस्थान), कुढ़नी (बिहार), भानुप्रतापपुर (छत्तीसगढ़), पदमपुर (ओडिशा) और उत्तर प्रदेश की रामपुर व खतौली सीट शामिल हैं। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के चलते मैनपुरी लोकसभा सीट खाली हुई थी।