मैनेजमेंट ने बीसीसीआई क्यूरेटर्स से सेमीफाइनल के लिए पिच से अधिकांश घास हटाने को कहा: रिपोर्ट
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टीम मैनेजमेंट ने बीसीसीआई के क्यूरेटर्स से न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे विश्व कप-2023 के सेमीफाइनल के लिए वानखेड़े स्टेडियम की पिच से अधिकांश घास हटाने को कहा है। इंडियन एक्सप्रेस ने एक सूत्र के हवाले से कहा है, "टीम ने धीमी पिच की मांग की थी इसलिए हमने घास को हटा दिया।"