मैप ने उन्हें दाएं मुड़ने के लिए कहा लेकिन वह सीधे चले गए: डॉक्टरों की मौत पर केरल पुलिस
एर्नाकुलम (केरल) में गाड़ी के नदी में डूबने से हुई 2-डॉक्टरों की मौत को लेकर पुलिस ने कहा है, "प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि गूगल मैप्स पर रास्ता देखने की वजह से वह भटके थे।" बकौल पुलिस, वह दाएं मुड़ने की जगह सीधे चले गए जिस वजह से हादसा हुआ। हादसे में 3 अन्य लोग घायल हुए थे।