मैम ने दिया, मैंने नहीं: अकाय के जन्म के बाद मिले तोहफे के लिए पैपराज़ी के शुक्रिया कहने पर विराट
क्रिकेटर विराट कोहली गुरुवार को मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे जहां पैपराज़ी ने अकाय के जन्म के बाद मिले तोहफों के लिए उन्हें शुक्रिया कहा। सामने आए वीडियो में विराट पैपराज़ी से कह रहे हैं, "मैम (अनुष्का) ने दिया है भाई, मैंने नहीं दिया।" गौरतलब है, अनुष्का-विराट के बच्चों की प्राइवेसी का ध्यान रखने के लिए पैपराज़ी को तोहफे भेजे गए थे।