मैरी कॉम ने निजी कारणों के चलते पेरिस ओलंपिक्स के शेफ डी मिशन के पद से दिया इस्तीफा
मुक्केबाज़ मैरी कॉम ने पेरिस ओलंपिक्स के लिए भारतीय दल के प्रमुख (शेफ डी मिशन) के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने फैसले के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, मैरी कॉम शुरू में इस पद के लिए इच्छुक नहीं थीं लेकिन आईओए अध्यक्ष पीटी उषा और अधिकारियों के समझाने के बाद मान गई थीं।