मैसूर में सांसद प्रताप सिम्हा के कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
संसद में बुधवार को हुई सुरक्षा चूक के बाद मैसूर (कर्नाटक) में बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा के कार्यालय के बाहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा चूक की इस घटना के लिए सिम्हा को ज़िम्मेदार ठहराया। गौरतलब है कि मामले में आरोपी सागर के पास से बरामद विज़िटिंग पास में सिम्हा के साइन मिले हैं।