मैसूरु सीट से बीजेपी के यदुवीर वाडियार ने 1.39 लाख से अधिक वोटों से जीता चुनाव

चुनाव आयोग के मुताबिक, कर्नाटक की मैसूरु लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी यदुवीर वाडियार ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने कांग्रेस के एम लक्ष्मण को 1.39 लाख से अधिक वोटों से हराया है। यदुवीर मैसूरु साम्राज्य के आखिरी शासक जयचामराजेंद्र वाडियार के पोते हैं। यदुवीर वाडियार के पास बीए (अर्थशास्त्र) की डिग्री है ।

Load More