मॉक ड्रिल के दौरान 'अल्लाह हू अकबर' के नारे लगने का महाराष्ट्र में मुस्लिम समुदाय ने किया विरोध
औरंगाबाद (महाराष्ट्र) में आतंकवाद संबंधी मॉक ड्रिल के खिलाफ मुस्लिम समुदाय के नेताओं ने धार्मिक भावनाएं आहत करने को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। एक शिकायतकर्ता ने कहा, "आतंकवादी की भूमिका निभाने वाले ने 'अल्लाह हू अकबर' का नारा लगाया...मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है...दाढ़ी, मूंछ और कुर्ता-पायजामा से आप क्यों बता रहे हैं कि आतंकी ऐसा दिखता है?"