मॉक पोल में बीजेपी के पक्ष में वीवीपैट से अतिरिक्त वोट छपने के दावे की जांच करें: ईसी से एससी
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा है कि वह कासरगोड (केरल) में मॉक पोल के दौरान वीवीपैट मशीनों से बीजेपी के पक्ष में अतिरिक्त वोट छपने के दावे की जांच करे। वकील प्रशांत भूषण ने कोर्ट में यह दावा किया था। कासरगोड में बुधवार को 4 वीवीपैट मशीनों में यह समस्या कथित तौर पर देखी गई थी।