मॉडल पेरिस जैक्सन ने ग्रैमी लुक के लिए छिपाए अपने सभी टैटू, शेयर कीं पहले व बाद की तस्वीरें
अमेरिकी मॉडल पेरिस जैक्सन ने 66वें ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए शरीर पर गुदे अपने सभी 80 टैटू छिपा लिए। 25-वर्षीय मॉडल पेरिस ने इंस्टाग्राम पर अपने ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें उनके शरीर पर एक भी टैटू नहीं दिख रहा है। दिवंगत माइकल जैक्सन की बेटी पेरिस ने बताया कि मेकअप से टैटू छिपाने में कुछ घंटे लगे।