मॉडलिंग छोड़ने के बाद घर का किराया देने के लिए पैसे नहीं थे: अर्जुन रामपाल
अभिनेता अर्जुन रामपाल ने एक इंटरव्यू में बताया है कि मॉडलिंग छोड़ने के बाद उनके पास घर का किराया देने के लिए पैसे नहीं थे। अर्जुन ने कहा, "उस वक्त मेरे पास आय का कोई स्त्रोत नहीं था। मैं एक अपार्टमेंट में रहता था...और महीने की पहली तारीख को मकान मालिक के किराया मांगने पर कहता था, 'पैसे नहीं हैं'।"