मॉनसून सत्र में विभिन्न विभागों के 32 विधेयक हो सकते हैं पेश, 14 विधेयक हैं तैयार: सरकार

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को हुए सर्वदलीय बैठक के बाद कहा, "विभिन्न विभागों द्वारा 32 विधेयकों को संसद के मॉनसून सत्र में पेश करने के संकेत दिए गए हैं, जिनमें से 14 विधेयक तैयार हैं।" उन्होंने कहा, "हम बिना चर्चा के विधेयकों को पारित नहीं करेंगे।" गौरतलब है, मॉनसून सत्र 18 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा।

Load More