मॉनसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, टीएमसी समेत कई पार्टियां नहीं हुईं शामिल
18 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मॉनसून सत्र से पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को सर्वदलीय बैठक की। स्पीकर ने कहा कि सभी दलों के नेताओं ने आश्वस्त किया कि वे सदन की कार्यवाही में सहयोग करेंगे। बैठक में कांग्रेस, डीएमके सहित कई पार्टियां शामिल हुईं जबकि टीएमसी, शिवसेना समेत कई विपक्षी पार्टियां शामिल नहीं हुईं।