मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस पर मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: विदेश मंत्रालय
भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 11 से 13 मार्च तक मॉरीशस की राजकीय यात्रा पर रहेंगी और 12 मार्च को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी। इसके अलावा राष्ट्रपति मुर्मू मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन और प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगी।