मॉर्गन स्टेनली ने वित्त वर्ष 2023 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान घटाकर 7.9% किया
अमेरिकी ब्रोकरेज कंपनी मॉर्गन स्टेनली ने वित्त वर्ष 2023 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 7.9% कर दिया है जबकि खुदरा मुद्रास्फीति का अनुमान 6% तक बढ़ा दिया है। फर्म ने कहा, कच्चे तेल और अन्य वस्तुओं की उच्च कीमतें, व्यापार और सख्त वित्तीय स्थितियों के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है।