मॉस्को-गोवा फ्लाइट में मिली बम होने की सूचना, गुजरात में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

मॉस्को (रूस) से गोवा आ रहे एक विमान में एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) को बम होने की सूचना मिलने के बाद गुजरात के जामनगर में सोमवार रात करीब 9:49 बजे इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। फिलहाल यह विमान जामनगर एयरपोर्ट पर आइसोलेशन बे में है और आगे की जांच जारी है। विमान 244 यात्रियों के साथ उड़ान भर रहा था।

Load More