मोइत्रा ने की डिकेथलॉन की आलोचना, बताया- खरीदारी के लिए मोबाइल नंबर डालने को कहा गया
टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा ने दिल्ली के एक डिकेथलॉन स्टोर की आलोचना करते हुए कहा है, "डिकेथलॉन इंडिया में ₹1499 नकद में पिता के लिए ट्राउज़र्स खरीदना चाहती थी...और मैनेजर ने कहा कि मुझे खरीदारी करने के लिए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालना होगा।" उन्होंने कहा, "डिकेथलॉन, आप निजता और उपभोक्ता कानूनों का उल्लंघन कर रहे हैं।"