मोईन अली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, कहा- स्टोक्स ने फिर मेसेज किया तो डिलीट कर दूंगा
इंग्लैंड के ऑल-राउंडर मोईन अली ने ऐशेज़ 2023 के पांचवें टेस्ट की समाप्ति के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। ऐशेज़ खेलने के लिए रिटायरमेंट वापस लेने वाले मोईन ने कहा, "अगर स्टोक्स ने मुझे दोबारा मेसेज किया तो मैं उसे डिलीट कर दूंगा।" दरअसल, बेन स्टोक्स ने ही मोईन को संन्यास वापस लेने के लिए मनाया था।