मोटर रेस के दौरान श्रीलंका में दर्शकों की भीड़ में घुसी कार, 7 लोगों की हुई मौत
दियातलावा (श्रीलंका) में रविवार को सेना के मोटरस्पोर्ट इवेंट में एक रेस कार दर्शकों की भीड़ में घुस गई जिसके चलते कम-से-कम 7 लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। घटना के वीडियो में ट्रैक पर एक कार पलटी हुई दिख रही है और बाद में एक अन्य कार भीड़ में घुसती दिख रही है।