मोटर वाली व्हीलचेयर चलाते ज़ोमैटो के विकलांग डिलीवरी एजेंट का वीडियो हुआ वायरल
ज़ोमैटो के विकलांग डिलीवरी एजेंट का मोटराइज़्ड व्हीलचेयर चलाने का वीडियो वायरल हो रहा है। ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में डिलीवरी बॉय से पूछा गया कि क्या वह व्हीलचेयर पर खाना डिलीवर करता है जिस पर उसने 'हां' कहा। एजेंट ने कहा, "हौसला होना चाहिए बस...एक बार (इंसान) प्रेरित हो जाए तो फिर कोई दिक्कत नहीं (आती)।"