मोटरसाइकल चोरी का यह तरीका वर्षों से चोर अपनाते रहे हैं: चोर का वीडियो शेयर कर अफसर
आईपीएस अफसर पंकज नैन ने पुलिस द्वारा पकड़े गए एक चोर का वीडियो शेयर कर लिखा है, "मोटरसाइकल चोरी करने का यह तरीका वर्षों से चोर अपनाते रहे हैं।" उन्होंने लिखा, "एक एक्स्ट्रा लॉक आपको कई गुना अतिरिक्त सुरक्षा दे सकता है। सजग रहें, सावधान रहें।" एक यूज़र ने कहा, "इतना टैलेंट लेकिन गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहा है।"