मोदी की हार होती है तो शेयर बाज़ार कहता है- 'मोदी गए तो अदाणी गए': राहुल गांधी
लोकसभा चुनाव के रुझानों में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत ना मिलने के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है, "अदाणी जी के आपने स्टॉक्स देखे होंगे...दिलचस्प बात यह है कि जनता अदाणी जी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे को-रिलेट करती है।" उन्होंने कहा, "मोदी की हार होती है तो शेयर बाज़ार कहता है- 'मोदी गए तो अदाणी गए'।"