मोदी के लिए कठिन नहीं डगर गठबंधन की, 1975 से बनाते रहे रिश्ते
टीवी न्यूज़ चैनल पर ही नहीं मुंबई बंगलुरु से भी प्रभावशाली लोग फोन करके पूछ रहे हैं कि मोदीजी क्या गठबंधन की सरकार चला सकेंगें? मोदीजी क्या चंद्रबाबु और नीतीश जैसे पुराने राजनैतिक खिलाडियों के दबाव को झेल सकेंगे? शिंदे की शिव सेना और अजीत पवार की एनसीपी के साथ के बावजूद लोकसभा चुनाव में भाजपा को लाभ नहीं हुआ।