मोदी को फिर से पीएम बनाने के लिए देवी को खून चढ़ाते समय शख्स ने गलती से काटी अपनी उंगली
नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की मन्नत मांग रहे कर्नाटक के एक शख्स द्वारा देवी काली को खून चढ़ाते समय गलती से अपनी उंगली काट लेेने का मामला सामने आया है। शख्स के बाएं हाथ की तर्जनी उंगली का अगला हिस्सा कट गया। गौरतलब है, शख्स ने अपने घर में पीएम मोदी का मंदिर भी बनवाया है।