मोदी जी ईडी व सीबीआई से ऐसा न करवाओ, वरना देश आपको भी नहीं बख्शेगा: अशोक गहलोत
कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की है। उन्होंने कहा, "मोदी जी देश की जनता के साथ सीबीआई, आयकर व ईडी के ज़रिए ऐसा काम मत करवाओ, वरना देश आपको भी नहीं बख्शेगा।" राहुल मंगलवार को लगातार दूसरे दिन ईडी के सामने पेश हुए हैं।