दिल्ली वालों की पीठ में छुरा घोंपा गया: लोकसभा में दिल्ली सेवा बिल पास होने पर केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा में 'दिल्ली सेवा बिल' पारित होने पर दिल्ली बीजेपी के 2013 के ट्वीट पर लिखा, "आज इन लोगों ने दिल्ली वालों की पीठ में छुरा घोंप दिया।" उन्होंने कहा, "बीजेपी ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का वादा किया था....आगे से मोदी जी (प्रधानमंत्री) की किसी बात पर विश्वास मत करना।"