मोदी जी, दुर्भाग्य है कि आप इस देश के प्रधानमंत्री हैं: मणिपुर मामले पर पीएम के बयान पर कांग्रेस
मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न कर परेड किए जाने के वीडियो पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, "पीएम मोदी 8:25 मिनट के संबोधन में मणिपुर पर केवल 36 सेकेंड बोले फिर राजस्थान-छत्तीसगढ़ पर राजनीति करने लगे...मोदी जी...आपको माफी मांगनी चाहिए...दुर्भाग्य है...आप इस देश के प्रधानमंत्री हैं।"