मोदी जी ने बहुत देश की सेवा कर ली, अब उन्हें हिमालय जाकर अखंड तपस्या करनी चाहिए: काटजू
पूर्व जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर 'X' पर लिखा है, "मोदी जी ने बहुत देश की सेवा कर ली।" उन्होंने आगे लिखा, "अब उन्हें हिमालय की किसी गुफा में जाकर एक पांव पर खड़े होकर और दोनों हाथ ऊपर करके शंकर भगवान की अखंड तपस्या करनी चाहिए।" काटजू ने कहा, "उनके सारे पाप धुल जाएंगे।"