मोदी जी ने मान लिया कि वह तय करते हैं कौन जेल जाएगा: 'उल्टी गिनती शुरू' बयान पर केजरीवाल

बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री व आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान 'जेल जाने का काउंटडाउन शुरू हो गया है' पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट किया, "ज़ाहिर है कि कौन जेल जाएगा, कितने दिन जेल में रहेगा, यह मोदी जी तय करते हैं...कल उन्होंने पूरे देश के सामने कबूल किया।"

Load More