मोदी जी ही कार्यकाल पूरा करेंगे: केजरीवाल के बयान 'शाह पीएम बनेंगे' पर अमित शाह
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल के बयान 'पीएम नरेंद्र मोदी अगले साल रिटायर हो जाएंगे और शाह पीएम बनेंगे' पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मोदी जी के 75 साल के होने पर उन्हें आनंदित होने की ज़रूरत नहीं है। बीजेपी के संविधान में ऐसा कहीं नहीं लिखा है। मोदी जी ही कार्यकाल पूरा करेंगे...कोई कन्फ्यूज़न नहीं है।"