'मोदी ने अदाणी को प्रोजेक्ट देने के लिए बनाया दबाव' कहने वाले श्रीलंका के अधिकारी ने दिया इस्तीफा
श्रीलंका के सिलोन इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के अध्यक्ष एम.एम.सी. फर्डिनेंडो ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अदाणी समूह को पावर प्रोजेक्ट देने के लिए श्रीलंकाई राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे पर 'दबाव' बनाया था। फर्डिनेंडो ने बयान वापस ले लिया था और राष्ट्रपति ने आरोप से इनकार करते हुए आधिकारिक बयान जारी किया।