मोदी सरकार के खिलाफ आवाज़ उठाने वालों को धमकाने की साज़िश है: 'न्यूज़क्लिक' की पूर्व कर्मचारी
दिल्ली पुलिस ने कोडुमण (केरल) में मलयाली पत्रकार और 'न्यूज़क्लिक' की पूर्व कर्मचारी अनुषा पॉल के घर पर छापेमारी की है। पुलिस की तीन सदस्यीय टीम ने उनका बयान दर्ज करने के बाद लैपटॉप व फोन ज़ब्त किया। पॉल ने कहा, "यह संगठन और उसके कर्मचारियों को धमकाने की साज़िश है...जो मोदी सरकार और आरएसएस के खिलाफ आवाज़ उठाते थे।"