मोदी सरकार को उखाड़ के फेंक देंगे: दिल्ली में होने वाली 'INDIA' की बैठक से पहले लालू
दिल्ली में मंगलवार को होने वाली विपक्षी गठबंधन 'INDIA' की बैठक से पहले आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा है, "हम सभी मिलकर मोदी सरकार को उखाड़कर फेंक देंगे।" बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने लालू के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "वह मज़ाक कर रहे होंगे। वह कितनी बार चुनाव हारे हैं उन्हें गिनती याद है?"