मोदी सरनेम केस में राहुल पर कार्रवाई के खिलाफ देशभर में कांग्रेस ने किया मौन सत्याग्रह
कांग्रेस नेताओं ने 'मोदी सरनेम' से जुड़े मानहानि मामले में राहुल गांधी को मिली सज़ा और उनकी लोकसभा सदस्यता जाने के विरोध में देश में कई जगहों पर मौन सत्याग्रह किया। कांग्रेस ने इस सत्याग्रह की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि केंद्र सरकार सत्ता की ताकत से लगातार राहुल गांधी की आवाज़ दबाने की कोशिश कर रही है।