'मोदी सरनेम' मामले में राहुल गांधी की याचिका पर गुजरात एचसी में 2 मई को होगी अगली सुनवाई

गुजरात हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'मोदी सरनेम' बयान से जुड़े मानहानि केस में सज़ा पर रोक की मांग वाली याचिका पर सुनवाई की। इस दौरान राहुल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि सज़ा पर रोक नहीं लगी तो याचिकाकर्ता का राजनीतिक करियर खत्म हो सकता है। मामले में अगली सुनवाई 2-मई को होगी।

Load More