मोये मोये, ये न होये: उद्धव के एनडीए में लौटने की अटकलों पर प्रियंका चतुर्वेदी
लोकसभा चुनाव-2024 में 9 सीटें जीतने वाली शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे के एनडीए में लौटने की अटकलों पर शिवसेना (यूबीटी) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा है, "मोये मोये, ये न होये (यह नहीं होगा)।" रिपोर्ट्स के मुताबिक, उद्धव से बीजेपी संपर्क कर रही है और एक केंद्रीय मंत्री को उनसे बातचीत की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।