मोरक्को में आए भूकंप में किसी भारतीय के प्रभावित होने की सूचना नहीं है: भारतीय दूतावास
मोरक्को में शुक्रवार को आए भूकंप के कारण किसी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं मिली है। भारतीय दूतावास ने एक हेल्पलाइन नंबर +212661297491 जारी कर कहा है कि वह भारतीय समुदाय के संपर्क में है। दूतावास ने मोरक्को में रहने वाले भारतीयों को स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।